एक ओर चालान, दूसरी ओर खुद तोड़ रहे नियम
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जहां एक ओर पुलिस कर्मी यातायात नियमों का लोगों को पाठ पढ़ा रह
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जहां एक ओर पुलिस कर्मी यातायात नियमों का लोगों को पाठ पढ़ा रही है तो वहीं कुछ पुलिस कर्मी खुद ही नियम कानूनों को तोड़ रहे है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क सुरक्षा अभियान क्यों नही सफल हो रहा है। पुलिस ने एक सप्ताह तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया। लोगों को जागरूक किया। हेलमेट पहनने, दुपहिया पर तीन सवारी न बैठाने, ओवरलो¨डग न करने की अपील की। इसके साथ ही चे¨कग अभियान भी चलाया। लेकिन वहीं दूसरी ओर खुद पुलिस कर्मी ही यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है। वह बेखौफ होकर बिना हेलमेट शहर की सड़कों पर गुजरते है। पुलिस कर्मी भी उन्हें कुछ नहीं करते है। इसी कारण जिले की सड़कों पर जमकर नियम कानूनों का उल्लंघन होता है। कुछ लोग ही इन यातायात नियमों का पालन करते हुए दिखाई देते है। हो भी क्यों ना जब पुलिस ही गंभीर नहीं तो आम लोग कहां से यातायात नियमों का पालन करेंगे। जब पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई तो वह सख्त कार्रवाई करने की बात करते हुए दिखाई दिए। उनका कहना था कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है। अगर पुलिस कर्मी ऐसा कर रहा है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
--------- यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए, यह उनकी सुरक्षा के लिए है। अगर कोई पुलिस कर्मी ऐसा कर रहा है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। सभी थाने, चौकियों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए है। - मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर