आग बुझाते समय खाई से गिरा, मौत
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: वनाग्नि बुझाते समय एक अधेड़ गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: वनाग्नि बुझाते समय एक अधेड़ गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जनौटीपालड़ीछीना के जंगलों की आग ने शनिवार को भीषण रूप ले लिया। रविवार की सुबह आग की लपटें गांव की सीमा तक पहुंच गई। आग ने विशन ¨सह उम्र 50 साल पुत्र देव ¨सह जनौटी, पालड़ीछीना, काफलीगैर के घास के लुट्टों को अपनी चपेट में ले लिया। विशन ¨सह ने जब अपने आग के लुट्टों को जलते हुए देखा तो आग बुझाने के लिए मौके पर दौड़ पड़ा। इसी दौरान उसका पांव पहाड़ी से फिसल गया और वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और गहरी खाई से उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लग गई है। वहीं उसका एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अल्मोड़ा के अयारपानी के पास पहुंचने पर गंभीर घायल ने दम तोड़ दिया।