Move to Jagran APP

बागेश्वर में जैविक खेती को बढ़ा उत्पादों को मिलेगा बाजार

कपकोट के किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए रेवती व रामगंगा घाटी में अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 05:45 PM (IST)
बागेश्वर में जैविक खेती को बढ़ा उत्पादों को मिलेगा बाजार

संवाद सूत्र, कपकोट : किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए रेवती व रामगंगा घाटी में अभियान चलाया गया। मौके पर काश्तकारों को जैविक खेती के फायदे बताए गए। साथ ही बाजार मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

लोक विज्ञान संस्थान देहरादून ब्लॉक के रेवती एवं रामगंगा घाटी में काश्तकारों की गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में ऑर्गेनिक ई मार्केटिग कंपनी वाह वाह किसान के संस्थापक सदस्य सैम थॉमस ने जैविक खेती के फायदे काश्तकारों को बताए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती का दायरा काफी सिकुड़ गया है। लोग खेतों में खतरनाक रसायनों का प्रयोग कर खेती कर रहे है। जो भूमि की उर्वरा को तो खत्म कर ही रहा है वहीं लोग भी इससे बीमार हो रहे हैं। वाह वाह किसान के माध्यम से देश के कई हिस्सों में कई लोगो को जैविक उत्पाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएसआई के साथ मिलकर इस क्षेत्र में किसानों का जैविक पंजीकरण करवाया जाएगा। जिसके बाद जैविक तरीके से उत्पादन को बढ़ाना दिया जाएगा। बीते छह वर्षों से क्षेत्र में फसल सघनीकरण विधि से जैविक खेती पर कार्य कर रही है इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी हुआ है। वाह वाह किसान पीएसआई के साथ मिलकर पहाड़ी जैविक उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध करवाएगी। पीएसआई से अरविद निगम ने बताया कि किसानों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। पीएसआई की खष्टी कोरंगा ने बताया के अभी करीबन 100 किसान ऐसे है को जैविक पंजीकरण कराना चाहते हैं। इस अवसर पर भगवत सिंह कोरंगा, दीपा देवी, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, जशोदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.