डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट पुलिस ने बघर पुल के पास एक व्यक्ति को डेढ़ किलो से अधिक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट पुलिस ने बघर पुल के पास एक व्यक्ति को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपित को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बुधवार की सांय करीब 5 बजे पुलिस कपकोट में निरीक्षण अभियान चला रही थी। इसी दौरान बघर पुल के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ कर निरीक्षण किया तो उसके पास एक किलो 679 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित रमेश राम पुत्र वीर राम निवासी बघर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश जोशी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। पुलिस लगातार निरीक्षण अभियान चला रही थी। इसी दौरान यह हत्थे चढ़ा। अभी आरोपित से पूछताछ की जा रही है। संभव है कि उसके साथ अन्य की भी लिप्तता हो सकती हैं। जल्द ही अन्य आरोपित भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।