अब तीसरी नजर से शहर की निगहबानी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शहर में दस सीसीटीवी कैमरे लगने जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने क
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शहर में दस सीसीटीवी कैमरे लगने जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कैमरे लगाने के लिए स्थान चिह्नीत करा लिए हैं। विधायक निधि से 15 लाख रुपये कैमरों पर खर्च होने जा रहे हैं। सीसीटीवी लगने से शहर में होने वाली घटनाओं की जानकारी पुलिस तक आसानी से पहुंच सकेगी।
शहर करीब पांच किमी दायरे में समाया हुआ है। छोटा शहर होने से यहां घटनाएं होने के बाद तुरंत पुलिस तक पहुंच जाती हैं। लेकिन घटना को अंजाम देने वाले तक पुलिस आसानी से नहीं पहुंच सकती है। जिससे कई बार अपराधी बच जाते हैं। लेकिन अब शहर के लिए अच्छी खबर निकल कर आ रहा है। पुलिस शहर के दस स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे करा ली है। आगणन भी तैयार कर लिया गया है। विधायक चंदन राम दास से विधायक निधि से 15 लाख रुपये की डिमांड भेजी गई है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के लिए धनराशि आवंटित करने का भरोसा दिलाया है।
----------
गरुड़ में भी लगेंगे कैमरे
बैजनाथ पुलिस भी गरुड़ बाजार में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। यहां भी पुलिस की सर्वे टीम ने स्थान चयन कर लिया है।
-------
सीसीटीवी लगने से आपराध होंगे नियंत्रित
शहर में सीसीटीवी लगने से अपराधों पर नियंत्रण लगेगा। छेड़खानी, यातायात व्यवस्था, चोरी आदि तक पहुंचने में पुलिस मुस्तैदी से काम कर सकेगी। व्यापारियों को भी इससे मदद मिलेगी।
...........
शहर और गरुड़ बाजार में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विधायक निधि से 15 लाख रुपये इस पर व्यय किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर सर्वे हो गई है। अपराधियों तक पहुंचने में यह कैमरे मील का पत्थर साबित होंगे।
-मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर