कौसानी सबसे अधिक तो खेतवाल सबसे कम मतों से जीते
जागरण संवाददाता बागेश्वर जिला पंचायत सीटों के लिए मतगणना का कार्य तड़के 3 बजे तक चला। जि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला पंचायत सीटों के लिए मतगणना का कार्य तड़के 3 बजे तक चला। जिले की सभी 19 जिला पंचायत सीटों के परिणाम आ गए है। जीतने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार से शुरु हुई मतगणना का कार्य मंगवार तड़के संपन्न हुआ। जिले के तीनों ब्लाकों में रात तक ही मतगणना का कार्य चला। कौसानी जिला पंचायत सीट में सुनीता आर्या ने रिकार्ड 3328 मतों से जीत हासिल की। सुनीता आर्या को 4598 व मोनिका नारायण को 1271 मत मिले। इसके बाद सिमगढ़ी सीट रही जहां पूरन सिंह गढ़यिा ने अपने प्रतिद्वंदी नरेंद्र भौर्याल को 2066 मतों से पराजित किया। वहीं चौरा जिला पंचायत सीट पर कांटे की टक्कर देखी गई। 1 बजे रात तक अंतिम बूथ खुलने तक हार जीत अटकी हुई थी। यहां पर सुरेश खेतवाल ने अपने प्रतिद्वंदी दीपक खेतवाल को 13 मतों के अंतर से पराजित किया। चौरा में दोबारा मतगणना हुई जिसके बाद ही प्रत्याशी की घोषणा हुई। सुरेश को 1923 व दीपक को 1910 मत मिले। इसके अलावा पिगलो, भकुनखोला, असों, वज्यूला, तोली, मन्यूड़ा, करासीबूंगा, नान कन्यालीकोट में कांटे की टक्कर रही। यहां प्रत्याशी मतगणना में अंतिम क्षणों तक टिके रहे। पूर्व पर निवर्तमान अध्यक्ष भारी ---22बीएजीपी09--- शामा जिला पंचायत सीट पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्षों की साख दाव पर थी। भाजपा ने अपने समर्थन से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा को टिकट दिया था। उनके सामने कांग्रेस सर्मिथत निवर्तमान अध्यक्ष हरीश ऐठानी थे। ऐठानी ने कोरंगा को 1676 मतों से पराजित किया। ऐठानी को 4008, कोरंगा को 1977 मत मिले।