बागेश्वर में उक्रांद व कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद
बागेश्वर जिले में नामांकन के बाद शनिवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। बागेश्वर में उक्रांद प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद हो गया है। इसके अलावा कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन पत्र रद होने से चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। प्रपत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशी पास हो गए हैं।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में नामांकन के बाद शनिवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। बागेश्वर में उक्रांद प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद हो गया है। इसके अलावा कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन पत्र रद होने से चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। प्रपत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशी पास हो गए हैं। अब सोमवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद जिले में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
जिले में 21 से 28 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चली। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, उक्रांद समेत निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 20 लोगों ने नामांकन कराया। इसमें बागेश्वर और कपकोट विधानसभा में 10-10 प्रत्याशी शामिल थे। शनिवार की सुबह से प्रपत्रों की जांच हुई। इसमें बागेश्वर में उक्रांद प्रत्याशी गोपाल वनवासी का नामांकन रद हो गया। आरओ हरगिरी ने बताया कि पूर्व में वह किसी केस में सजा काट चुके हैं। 2023 तक उनके चुनाव लड़ने में रोक लगी है। इस कारण उनका नामांकन रद किया गया। नौ प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए।
कपकोट में निर्दलीय प्रत्याशी शेर सिंह ऐठानी तथा राइट टू रिकाल पार्टी के प्रत्याशी गोविद लाल का नामांकन रद हुआ है। आरओ पारितोष वर्मा ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावक नहीं थे। इसलिए इसके नामांकन रद हो गए हैं। आठ प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए। उक्रांद के प्रत्याशी का नामांकन रद होने से कार्यकर्ता निराश हो गए हैं। बागेश्वर विधानसभा यह नामांकन सही
भाजपा चंदन राम दास
कांग्रेस रंजीत दास
आप बसंत कुमार
बसपा ओम प्रकाश
सपा लक्ष्मी देवी
चैतन्य पार्टी दिनेश राम
महाभारत पार्टी प्रकाश चंद्र
निर्दलीय भैरव नाथ टम्टा
निर्दलीय बालकृष्ण इनके नामांकन हुए रद
उक्रांद गोपाल वनवासी कपकोट विधानसभा की स्थिति
भाजपा सुरेश गढि़या
कांग्रेस ललित फस्र्वाण
आप भूपेश उपाध्याय
बसपा हरगोविद जोशी
सपा हरिराम शास्त्री
निर्दलीय राजेंद्र सिंह
निर्दलीय चंदन सिंह ऐठानी इनके नामांकन हुए रद
निर्दलीय शेर सिंह ऐठानी
राइट टू रिकाल पार्टी गोविद लाल