गहरी खाई में गिरा मैक्स, चालक घायल
संवाद सूत्र, कपकोट : शामा बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक
संवाद सूत्र, कपकोट : शामा बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सोमवार की रात किशोर आर्या पुत्र माधव राम निवासी खाईबगड़ का मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या यूके02 टीए0832 में वह अकेला था। चालक वाहन लेकर कपकोट ब्लॉक मुख्यालय से शामा बैंड की ओर जा रहा था। बैंड पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। करीब 100 फिट नीचे गहरी खाई में गिरने के बाद वाहन पलट गया। आस-पास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद गंभीर घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर एसआइ गोपाल राम भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद चालक को सीएचसी कपकोट भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआइ गोपाल राम ने बताया कि वाहन सरयू नदी में जाने से बाल-बाल बच गया। यदि वाहन नदी में जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधा किया।