Move to Jagran APP

अराजक तत्वों का गढ़ बना मंडलसेरा वार्ड

बागेश्वर में मंडलसेरा उत्तरी वार्ड अराजक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:06 PM (IST)
अराजक तत्वों का गढ़ बना मंडलसेरा वार्ड
अराजक तत्वों का गढ़ बना मंडलसेरा वार्ड

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मंडलसेरा उत्तरी वार्ड अराजक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर आम लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती है तो सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

loksabha election banner

मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों में अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोश है। वार्ड मेंबर कैलाश चंद्र आर्या ने कहा कि पुलिस अभी तक बीते 24 नवंबर को हुई घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। जबकि कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि बरात से लौट रही महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। छेड़खानी का विरोध करने पर उन्होंने उसी महिला के पति की पिटाई कर दी। इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बचे। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उस व्यक्ति को अराजक तत्व जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। भरत सिंह, करन दानू, भानू सिंह, रोहन कुमार, भुवन चंद्र आदि ने कहा कि क्षेत्र में अक्सर मारपीट और लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। रात के समय तो लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बरात के सीजन में अराजकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती और आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इधर, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। रात के समय गश्त आदि भी लगाई जाएगी। जल्द ही अराजकतत्व पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.