विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपकोट में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 13 Nov 2017 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 09:00 PM (IST)

कपकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाई किलो चरस के साथ दबोच लिया। बरामद चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

कपकोट में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
कपकोट में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागेश्वर, [जेएनएन]: कपकोट ब्लॉक में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। 

गत देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने मोनाल बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति बैग कंधे पर लटका कर आता नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। 

इस पर वह सकपका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। आरोपी दीगर सिंह टाकुली निवासी गोसी कपकोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बनबसा में पुलिस ने चरस के साथ बाइक सवार युवक को दबोचा

यह भी पढ़ें: एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद 

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत कूद भागा स्मैक तस्कर