नामती चेट्टाबगड़ में कई दिनों से बिजली गुल, आक्रोश
संवाद सूत्र कपकोट नामती चेट्टाबगड़ में पिछले कई दिनों से बिजली गुल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों
संवाद सूत्र, कपकोट: नामती चेट्टाबगड़ में पिछले कई दिनों से बिजली गुल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही होता तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के गृह क्षेत्र नामती चेट्टाबगड़ के तोक द्वारिका, ढोलडूंगा, हिडूंगरा में कई दिनों से बिजली नही हैं। बिजली के बिना लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं। अधिक बारिश होने पर लोग रतजगा कर पहरा देते रहते है ताकि हादसे के समय अलर्ट किया जा सके। लेकिन अभी तक ना शासन ना ही प्रशासन ने इस क्षेत्र की सुध ली हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कोई बार बताया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हो पाया। यहां अक्सर बिजली का संकट ऐसे ही बना रहता हैं। कोई अधिकारी आता है और बिजली ठीक भी हो जाती है तो वह केवल एक दिन के लिए होती हैं। उसे बाद फिर बिजली गुल ही रहती है। विभागीय अधिकारियों ने अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नही निकाला हैं। नान रीडिग कर मनमाने तरीके से बिल भेजे जा रहे हैं। बिजली का बिल जमा करने के लिए भी 45 किमी दूर कपकोट ब्लाक मुख्यालय आने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों गोविद सिंह, लाल सिंह, नन्दन सिंह, नंदन सिंह कोश्यारी, पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोविद सिंह कोश्यारी, गोपाल सिंह आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द बिजली की व्यवस्था ठीक नही होती तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।