धूमधाम से मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी
बागेश्वर: राधाकृष्ण मंदिर में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर समिति का सर्वसम्मति का
बागेश्वर: राधाकृष्ण मंदिर में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर समिति का सर्वसम्मति का गठन किया गया। जिसमें मदन ड्याराकोटी को अध्यक्ष चुना गया।
राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मदन ड्याराकोटी अध्यक्ष, पुनीत साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज बचखेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक चौधरी सचिव, जीवन जोशी सह सचिव, जीवन तिवारी कोषाध्यक्ष, गणेश जोशी प्रबंधक, पुजारी मनोनीत हुए। इसके अलावा अंकित जोशी, अमित गौतम, मनोज जोशी, गिरीश गौड़, विनोद वर्मा, तारा चौधरी को सदस्य चुना गया। दो सितंबर से छह सितंबर तक कृष्ण जन्माष्टीम महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का समापन छह सितंबर को सुंदर कांड व विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।