Move to Jagran APP

भारत पर्व पर दिल्ली में छाया रहेगा कौसानी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लालकिला में कौसानी छाया रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:18 AM (IST)
भारत पर्व पर दिल्ली में छाया रहेगा कौसानी
भारत पर्व पर दिल्ली में छाया रहेगा कौसानी

घनश्याम जोशी, बागेश्वर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लालकिला में कौसानी छाया रहेगा। भारत पर्व की थीम महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती है। दिल्ली में इस बार जहां पर्यटन विभाग कुमाऊंनी व्यंजन, होटल, पर्यटन स्थलों के स्टाल लगा रहा है, वहीं कौसानी शॉल, हिलांस आउटलेट, होमस्टटे पैकेजिग, कत्यूर फ्लेवर में मडुवा के बिस्कुट आदि के स्टॉल भी कुमाऊं की शान बढ़ाएंगे। अलबत्ता संयुक्त निदेशक पर्यटन ने संबंधित विभागों को स्टाल की साज-सज्जा के लिए डिजाइन तलब किए हैं।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस पर्व पर दिल्ली के लालकिला परिसर में 26 से 31 जनवरी के मध्य भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार यह कार्यक्रम कर रहा है। जिसमें उत्तराखंड राज्य की ओर से उत्तराखंड पर्यटन के साथ गढ़वाल, कुमाऊं मंडल विकास निगम, संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग भी प्रतिभाग करेगा। जिले के कौसानी में हिमगिरी आजीविका के हिलांस आउटलेट, होमस्टे पैकेजिग यूनिट, कौसानी शॉल फैक्ट्री, महिलाओं द्वारा हिलांस द कत्यूर फ्लेवर में मडुवा और अनाजों से निर्मत बिस्कुट उत्पानों का प्रसार-प्रसार किया जाना प्रस्तावित है। ---------- कौसानी के हस्तशिल्पियों का प्रतिभाग कार्यक्रम प्रासंगिक है और भारत पर्व की थीम महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती है। पर्यटन पर्व में हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योग के अलावा हिलांस आउटलेट होमस्टे पैकेजिग यूनिट एवं अन्य को उद्योग विभाग के माध्यम से स्टाल संयालित करने को स्टाल साज-सज्जा के लिए डिजाइन उपलब्ध कराने के निर्देश संयुक्त निदेशक पर्यटन ने दिए हैं। इसके अलावा भारत पर्व में प्रतिभाग करने वाले काíमकों का विवरण फार्मेट के अनुसार उपलब्ध कराने को कहा गया है। ---------- गांधी को भया था कौसानी आजादी की चेतना जगाने के लिए कुमाऊं के कई इलाकों में महात्मा गांधी घूमे। लेकिन कौसानी उनको इतना भाया कि उन्होंने यहां लंबा प्रवास किया। बापू 24 जून 1929 को कौसानी पहुंचे और 7 जुलाई तक यहां रुके। 14 दिन के इस प्रवास के दौरान कुमाऊं में आजादी के आंदोलन को जो धार मिली, वह बढ़ती चली गई। -वर्जन- गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व दिल्ली के लालकिला परिसर में भारत पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कौसानी स्थित आजीविका के उत्पादों के अलावा शॉल फैक्ट्री का स्टाल लगाया जाना है। संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -पूनम चंद, संयुक्त निदेशक, पर्यटन --- शासन से पत्र आया है। गणतंत्र दिवस पर पर्यटन विभाग का स्टाल लगना है। कुमाऊंनी व्यंजन, पर्यटन स्थल और केएमवीएन के होटल आदि स्टाल में शामिल किए जाएंगे। -अशोक जोशी, महाप्रबंधक पर्यटन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.