विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर के कपकोट में बरातियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, 11 लोग हुए घायल

Published: Mon, 20 Apr 2026 06:49 PM (IST)

बागेश्वर के कपकोट में कीमू से धरमघर जा रही बरातियों से भरी बोलेरो शामा भनार के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 11 बराती घायल हो गए।

शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा बोलेरा वाहन।

शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा बोलेरा वाहन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कीमू गांव से धरमघर जा रही बरातियों से भरी बोलेरा शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

घटना में 11 बराती घायल हो गए, जिनमें से गंभीर दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ तथा राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

108 एंबुलेंस सेवा को भी सक्रिय कर घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से घायलों को उपचार चल रहा है।

गंभीर घायल भूपेंद्र सिंह तथा डिगर सिंह को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की सूची

  • प्रताप राम (78 वर्ष) पुत्र कुशी राम निवासी गोगिना
  • शोबन राम (56 वर्ष) पुत्र गोबर सिंह निवासी गोगिना
  • वीर सिंह (65 वर्ष) पुत्र लालू राम निवासी गोगिना
  • चंदर राम (60 वर्ष) पुत्र लालू राम निवासी गोगिना
  • कुशी राम (60 वर्ष) पुत्र जीत राम सभी गोगिना निवासी 
  • भूपेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कीमू गांव
  • बलवंत सिंह (35 वर्ष) पुत्र मान सिंह निवासी कीमू गांव
  • डम्पी (49 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह निवासी कीमू गांव
  • कुंदन सिंह (31 वर्ष) पुत्र  केशर सिंह निवासी कीमू गांव
  • डिगर सिंह (40 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह निवासी कीमू गांव
  • खेम सिंह (22 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कापड़ी 

प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत

यह भी पढ़ें- नैनीताल में सड़क हादसों का कहर: हल्द्वानी-लालकुआं में तीन माह में 14 मौतें