विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Published: Mon, 20 Apr 2026 03:52 PM (IST)

हल्द्वानी के रानीबाग में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही चार साल की बच्ची कनक ...और पढ़ें

रानीबाग में बस हादसे में हुई चार साल की कनक की मौत।

रानीबाग में बस हादसे में हुई चार साल की कनक की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सोमवार को चार साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक की भी धुनाई कर दी।

अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव जमीन पर रख दिया गया। इससे जाम भी लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर शव मोर्चरी भिजवाया।

Four Year Old Child

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के तेहरी गांव निवासी जीवन रानीबाग में जैन आयरन स्टोर में बतौर श्रमिक काम करते हैं। पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे भी साथ रहते हैं।

सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास राजकुमारी अपनी बेटी कनक (चार वर्ष) को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से घर ला रही थी।

accident roadways bus

 सड़क पार करने के दौरान नैनीताल से आ रही रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने मासूम को कुछ दूरी तक घसीटने के बाद रौंद दिया।

मौके पर ही कनक की मौत हो गई थी। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने बस के शीशे तोड़ने के बाद चालक को भी पीट दिया। इसके बाद पुलिस और रोडवेज अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और आरएम पूजा जोशी के पहुंचने के बाद ही शव को मोर्चरी भेजा गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि बस कब्जे में लेने के साथ चालक भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी।

Mother Crying after child death

यह भी पढ़ें- उधम सिंह नगर में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी