क्विज में चमके काफलीगैर कॉलेज के होनहार
जागरण संवाददाता बागेश्वर विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में राज्य स्थापना दिवस से पूर्व आयो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में राज्य स्थापना दिवस से पूर्व आयोजित जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में योगेश, मोहित, निर्मल अव्वल रहे। इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
क्विज के प्रथम चरण में स्क्रीनिग के बाद तीन सर्वोच्च स्थान प्राप्त टीमों ने मुख्य क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें बहुविकल्पीय, एक्सटेम्पोर स्पीच, विजुअल, वीडियो, रैपिड फायर और बजर राउंड के जरिए प्रतियोगिता कराई गई। 148 अंकों के साथ योगेश पांडे, मोहित कोहली, निर्मल कोहली तीनों राइंका काफलीगैर प्रथम स्थान पर रहे। 112 अंकों के साथ कमल कपकोटी, उमेश सिंह गढ़यिा, चंदन सिंह गढि़या तीनों राइंका कपकोट द्वितीय जबकि 73 अंकों के साथ मनोज सिंह, पवन सिंह, नरेंद्र सिंह राइंका बागेश्वर तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। निर्णायक मनोज कांडपाल, संजय टम्टा, जितेंद्र वर्मा, संगम साह थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राजीव निगम ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी, मंयक जोशी आदि मौजूद थे।