जै बोला जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलाश की...
संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के पं दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर जूहा गागरीगोल का वाíषकोत्सव रंगार
संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के पं दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर जूहा गागरीगोल का वाíषकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। वाíषकोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि आज देश को दीनदयाल जैसे देशभक्तों की आवश्यकता है।
विद्यालय में आयोजित वाíषकोत्सव को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि इस विद्यालय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिवर्ष कई छात्र-छात्राएं निकल रही हैं, नि:सन्देह यह विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा कर रहा है। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण, फर्नीचर और कंप्यूटर प्रोजेक्टर के लिए सांसद निधि से सवा पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव ¨सह बिष्ट ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षकों ने बहुत मेहनत करके अल्प समय में क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में काफी ख्याति अíजत की है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबन्धक विनोद कांडपाल और प्रधानाचार्य राजेंद्र ¨सह भंडारी ने स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया और विद्यालय की वाíषक आख्या पेश की। विद्यालय के शिक्षक विनोद जोशी ने मंत्री को अभिनंदन पत्र और मांग पत्र सौपा। बच्चों ने नंदा राजजात समेत लोक संस्कृति पर आधारित अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालन शिक्षक रविशंकर बिष्ट और विनोद जोशी ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सुंदर ¨सह, सीईओ हरीश ¨सह रावत, थानाध्यक्ष मदन लाल, पूर्व राज्यमंत्री उमेद ¨सह माजिला , सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, क्षेपंस नंदन ¨सह सजवाण, रंजीत डसीला, हरी दत्त जोशी, अभय नेगी, डीके जोशी, मोहन जोशी, मोहन ब्रजवासी, सुनील दोसाद, जेसी आर्या, मोहन चंद्र कंसेरी, जगदीश गोस्वामी, गोपाल दत्त जोशी, आशा जोशी समेत दर्जनों अभिभावक, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
................
नंदा तेरी जात पर बच्चों ने जमकर बटोरी तालियां
गरुड़: विद्यालय के वाíषकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नंदा तेरी जात गीत के साथ निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस पर बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और एसडीएम सुंदर ¨सह ने बच्चों के कार्यक्रमों की जमकर तारी़फ की।
.................
मेधावी छात्राओं को केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
गरुड़: विद्यालय की मेधावी छात्रा रुचि आर्या, निशा कंसेरी और दीपा पांडे को भी वाíषकोत्सव समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की शिक्षिका रेनू आर्या को भी इस मौके पर भावभीनी विदाई दी गई।