बागनाथ मंदिर के इतिहास की ली जानकारी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारत सरकार की वरिष्ठ आइएएस ने बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारत सरकार की वरिष्ठ आइएएस ने बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होनें मंदिर के इतिहास व पहाड़ी परिवेश के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होने संगम तट पर चहल कदमी की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। भारत सरकार की कैट सचिव अनुराधा जौहरी शनिवार को बागनाथ मंदिर पहुंची। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने बाबा बागनाथ के ऐतिहासिक मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बागनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्व के बारे में बात की। पुरातत्व विभाग के अन्वेषक सीएस चौहान ने उन्हें मंदिर के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बागेश्वर की स्थापना व पुरातात्विक महत्व से परिचित कराया। इस मौके पर मंदिर के पुरोहित हेमचंद्र जोशी ने भी आइएएस अधिकारी को मंदिर के बारे में बताया। उन्होंने कुमाऊं के त्योहार, स्थानीय मान्यता व संस्कृति पर विस्तार से वार्ता की। जिसमें जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों व लोकसंस्कृति पर वार्ता की। आइएएस अनुराधा ने बताया कि उन्हें पहाड़ की खूबसूरती व लोगों का स्वभाव अच्छा लगा। उन्होंने पहाड़ी परिवेश की खूबसूरती व लोगों की सादगी को सराहा। करीब एक घंटे का वक्त मंदिर परिसर में बिताने के बाद उन्होने सरयू व गोमती संगम तट पर चहलकदमी की। इसके बाद वह कौसानी की ओर रवाना हो गई। मंदिर के पुजारी नंदन रावल से उन्होंने बागनाथ के दर्शन को फिर से आने का वादा किया।