Move to Jagran APP

बेजुबानों के शिकार पर आक्रोश

संवाद सूत्र, धरमघर: क्षेत्र में वेजूबानों का धड़ल्ले से शिकार हो रहा है। वन पंचायत सरपंचों

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 04:01 PM (IST)
बेजुबानों के शिकार पर आक्रोश
बेजुबानों के शिकार पर आक्रोश

संवाद सूत्र, धरमघर: क्षेत्र में वेजूबानों का धड़ल्ले से शिकार हो रहा है। वन पंचायत सरपंचों में भारी रोष है। उन्होंने वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को वनों की चौकसी बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग ने वन्य जीव नहीं बचाए तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

वन पंचायत सरपंचों ने आरओ को दिए ज्ञापन में कहा कि धरमघर क्षेत्र पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के बीच बसा हुआ है। बागेश्वर जिले में अपराध को अंजाम देने के बाद वे पिथौरागढ़ की तरफ निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच लोहाथल, सुंदरी, पालड़ी, लम¨जगड़ा, महरुड़ी, नागिलागांव, कमेड़ी के हुड़म आदि जंगलों में वन्य जीवों का धड़ल्ले से शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव को मार गिराने के बाद उसका खाल आदि भी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह शातिर किस्म के लोग हैं। वाहनों के जरिए आते हैं, हुड़म आदि स्थानों पर लंबी कतार में शाम और सुबह वाहन खड़े किए जाते हैं। बंदूक की आवाज से समूचा जंगल गूंज जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घने जंगल हैं। यहां घुरड़, कांकड़, जंगली मुíगयों के अलावा तमाम जंगली जानवर निवास करते हैं। नागिला गांव के सरपंच मनोहर ¨सह, लोहाथल के हीरा ¨सह कार्की, महरुड़ी के होशियार ¨सह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष धीरज मेहरा ने वन्य जीवन को नुकसान पहुंचा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए।

----

बीती रात चली गोली

बीती रात क्षेत्र के जंगलों में तमाम गोलियां भी चलीं। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पिथौरागढ़ और बागेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी को जानकारी दी। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने से पहले वे भाग गए।

........

गश्त लगातार की जा रही है। नियमित चे¨कग भी हो रही है। सुबह-शाम गश्त में तेजी लाई जाएगी। वन्य जीवन को खतरा बचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

-नारायण दत्त पांडे, वन क्षेत्राधिकारी, धरमघर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.