सड़क धंसने से मकान को खतरा
संसू कपकोट फरसाली पल्ली के हितंग तोक में लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क की दिवार धंसन
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:09 PM (IST)
संसू, कपकोट: फरसाली पल्ली के हितंग तोक में लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क की दिवार धंसने से मकान को खतरा हो गया हैं। पीड़ित चंपा तिवाड़ी पत्नी प्रकाश चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि सड़क लगातार धंस रही है। जिससे कभी भी मकान को खतरा हो सकता है। पीड़ित के पास दूसरी जगह पर रहने के लिए कोई साधन भी नही हैं। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को जल्द सुरक्षा दिवार बनाने की मांग की है। ताकि मकान को कोई खतरा ना हो। इन दिनों बारिश भी हो रही है। किसी भी हादसे के डर से परिवार जन रात में भी नही सो पा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें