बागेश्वर में अल्पना से सजने लगे घर
जागरण संवाददाता बागेश्वर दीपावली पर्व नजदीक है। महिलाओं ने अल्पना आदि से घरों की देहली अ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दीपावली पर्व नजदीक है। महिलाओं ने अल्पना आदि से घरों की देहली और मंदिरों को सजना शुरू कर दिया है। वहीं, पर्व को लेकर लोग घरों को रंग-रोगन, साफ-सफाई करने में जुट गए हैं। दीपावली पर बाजारों में चहल-पहल भी शुरू हो गई है।
दीपावली पर्व को लेकर लोग सालभर लंबा इंतजार करते हैं और प्रदेश में रहने वाले भी पर्व को धूमधाम के साथ मनाने घर आते हैं। इस बीच महानगरों से नौकरीपेशा लोग घर लौटने लगे हैं और घरों में रंगरोगन का काम शुरू हो गया है। महिलाएं भी अल्पना और धान के च्यूड़े आदि बनाने में व्यस्त हो गईं हैं। देव मंदिरों और घर के आंगन में अल्पना होने लगी है। बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई हैं। चाइना में बने बिजली का सामान आदि की भी जमकर बिक्री हो रही है। बाजार बिजली के सामान, नए साल के कैलेंडर आदि से पट गए हैं। आतिशबाजी की दुकानों के लिए व्यापारी लाइसेंस आदि बनाने में जुटे हुए हैं। इस साल सरयू बगड़ और भोटिया मार्केट में आतिशबाजी की दुकानें लग रही हैं।