पालिका में सभासदों ने खेली होली
जागरण संवाददाता बागेश्वर नगर में होली का पर्व पूरे शबाब पर है। नगरपालिका में आयोजित हो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नगर में होली का पर्व पूरे शबाब पर है। नगरपालिका में आयोजित होली का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। सभासद और कर्मचारियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस मौके पर मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं, नगर की महिलाओं की होली स्वराज भवन में आयोजित की गई।
होली पर्व पर सभी मस्त होने लगे हैं। होली की चतुदर्शी पर होल्यार जमकर ढोल-नगाड़ों में थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। पालिका में आयोजित होली में रणजीत बोरा, दलीप खेतवाल, कैलाश आर्य, प्रेम सिंह हरड़यिा, भूपाल सुयाल, किशन नगरकोटी, दीपक खेतवाल आदि मौजूद थे। उधर, आरे गांव की होल्यारों ने शिव की अराधना की और होली का गायन किया। इधर, स्वराज भवन में आयोजित महिला होली में नीमा दफौटी समेत तमाम महिलाएं मौजूद थे। महिलाएं होली गीतों पर खूब थिरकीं।