Move to Jagran APP

ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलधार बारिश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सुबह चटख धूप के बाद देर सांय जिले के कई हिस्सों में मूसलधार ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:16 PM (IST)
ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलधार बारिश
ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलधार बारिश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सुबह चटख धूप के बाद देर सांय जिले के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से पारा काफी नीचे गिर गया है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह आसमान साफ था। दोपहर तक चटख धूप खिली। उसके बाद धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। शाम तक पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम को ठंडी हवाएं चलने के साथ ही गरुड़, कपकोट आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे पारा काफी नीचे गिर गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

............

मूसलधार बारिश से पसरा सन्नाटा

कत्यूर घाटी में सायं होते ही ओलावृष्टि जे साथ मूसलधार बारिश शुरु हो गई। जिससे ठंड में काफी इजाफा हो गया। लोग ठंड होते ही घरों में दुबक गए। बाजार में भी सन्नाटा पसर गया।

कत्यूर घाटी में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। सूरज और बादलों की आंख मिचौली दिनभर चलती रही। सायं होते ही आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश शुरु हो गई। थोड़ी देर में ओलावृष्टि के साथ मूसलधार बारिश शुरु हो गई। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में काफी इजाफा हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। बाजार से भी लोग जल्दी घरों को लौट गए। जिससे बाजार में भी सन्नाटा पसर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.