विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रानीखेत में हरियाणा के पर्यटकों की चलती कार बनी आग का गोला, बची छह जिंदगियां

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:07 AM (IST)

हरियाणा से बैजनाथ गरुड़ जा रहे पर्यटकों की चलती कार में रानीखेत के पास अचानक आग लग गई। पीछे से ...और पढ़ें

कार सवार छह लोगों की जान बची।

कार सवार छह लोगों की जान बची।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रानीखेत। हरियाणा से बैजनाथ गरुड़ (बागेश्वर) जा रहे पर्यटकों की कार में अचानक लग गई। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने ओवरटेक कर आगाह किया तो कार सवार छह लोगों की जान बच सकी।

चालक ने तत्काल कार को रोका। सभी लोग बाहर निकले ही थे कि बीच सड़क कार भीषण लपटों से घिर गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार खाक हो चुकी थी।

हाउस नंबर-छह, सेक्टर 14, बंगाली कालोनी करनाल (हरियाणा) निवासी प्रवीण कुमार शाह व परितोष शाह अपने स्वजन के साथ धार्मिक सैर पर निकले।

बीती देर रात वह कार एचआर 05बीजे 7012 से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पिलखोली क्षेत्र पार कर आगे बढ़े ही थे कि वाहन में आग सुलगने लगी। इससे अंजान पर्यटक रानीखेत की ओर बढ़ते रहे। प्रवीण के अनुसार पीछे से आ रहे वाहन चालक ने उन्हें सचेत किया कि कार में आग पकड़ रही है, तुरंत गाड़ी रोक बाहर निकलो।

इस पर कार रोक सभी छह लोग उतरे ही थे कि गाड़ी लाक हो गई। पलक झपकते ही कार में आग धधक उठी। प्रवीण ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। दमकल कर्मी भी पहुंचे मगर कार पूरी तरह जल चुकी थी। पर्यटकों के अनुसार वह हरियाणा से बैजनाथ मंदिर (गरुड़ बागेश्वर) जा रहे थे। कार में आग लगने से डैशबोर्ड में खर्च के लिए रखे लगभग 60 हजार रुपये व अन्य सामान भी जल गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।