विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिमोहन ने इंफिनिटी बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज की उपलब्धि

By JagranEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2020 11:24 PM (IST)

बागेश्वर में गणित के शिक्षक व व‌र्ल्ड रिकार्ड होल्टर हरिमोहन सिंह ऐठानी ने गणित कैटेगरी में एक और व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया है।

हरिमोहन ने इंफिनिटी बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज की उपलब्धि
हरिमोहन ने इंफिनिटी बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज की उपलब्धि

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : गणित के शिक्षक व व‌र्ल्ड रिकार्ड होल्टर हरिमोहन सिंह ऐठानी ने गणित कैटेगरी में एक और व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया है। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय गणितीय थ्योरी हल की थी, जिसके लिए उन्हें इंफिनिटी बुक आफ व‌र्ल्ड संस्था ने उनकी उपलब्धि को अपने रिकार्ड बुक में दर्ज किया है। उन्हें आनलाइन इसका प्रमाणपत्र भेजा है। कपकोट तहसील के ऐठाण गांव निवासी हरिमोहन स्थानीय मां उमा हाईस्कूल में गणित के शिक्षक हैं। उन्होंने इस गणितीय थ्योरी को मात्र 15 दिन में हल किया। यह थ्योरी विश्व के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ एंड्रू बील के नंबर थ्योरी से लिया गया है, जिस पर बील ने एक मिलियन डालर प्राइज रखा है। कई वर्षो से विश्वभर के नामी गणितज्ञ और विद्वान इसका हल भेज चुके हैं। गत एक दिसंबर को संस्था ने उनका व‌र्ल्ड रिकार्ड का प्रमाणपत्र आनलाइन प्रदान किया है। इसी गणितीय थ्योरी के लिए संस्थान का दूसरा जर्नल प्रकाशित होने वाला है। हरिमोहन की उपलब्धि एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल एंडु क्रिएटर में प्रकाशित होगी। मालूम हो हरिमोहन अब तक 17 रिकार्ड बना चुके हैं। ----------- यह सूत्र अपनी विधि से किए सत्यापित वर्तमान में हरिमोहन अध्यापन कार्य कर रहे हैं। गणितीय थ्योरी को अपने तरीके से हल करते हैं। अभी तक भारत के महान गणितज्ञ श्रीधराचार्य का द्विघात समीकरण के मूल निकालने वाले सूत्र का अपनी विधि से सत्यापन, विश्व प्रसिद्ध हेरान का त्रिभुज के क्षेत्रफल निकालने का सूत्र का सत्यापन, 120 भुजाओं वाला सम बहुभुज निकालकर उसके क्षेत्रफल को उसी से निíमत वृत्त के क्षेत्रफल से तुलना करके सिद्ध किया कि 96 भुजाओं वाले ऊपर जितने भी बहुभुज हैं। उनका क्षेत्रफल एक वृत्त के बराबर होता है। कुल मिलाकर उन्होंने वृत्त और सम बहुभुज के क्षेत्रफल के बीच समानता सिद्ध किया है। 120 भुजाओं वाला बहुभुज लगभग एक वृत्त के समान होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।