विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपकोट के हरिमोहन के नाम दो रिकार्ड

By JagranEdited By:
Published: Wed, 21 Aug 2019 11:36 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : व‌र्ल्ड रिकार्ड होल्डर हरिमोहन ऐठानी को गणित के क्षेत्र में तमाम रिकार्ड

कपकोट के हरिमोहन के नाम दो रिकार्ड
कपकोट के हरिमोहन के नाम दो रिकार्ड

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : व‌र्ल्ड रिकार्ड होल्डर हरिमोहन ऐठानी को गणित के क्षेत्र में तमाम रिकार्ड बनाए हैं। इस बीच उन्हें विषमबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र ज्ञान करने और द्विघात समीकरण मूल निकालने का सूत्र ज्ञात करने पर दो प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। उन्हें यह प्रमाण पत्र उनके राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रीय रिकार्ड और व‌र्ल्ड रिकार्ड के लिए प्रदान किया गया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐठाण गांव निवासी और मां उमा हाईस्कूल कपकोट में तैनात गणित के शिक्षक हरिमोहन ऐठानी पुत्र स्व. गुमान सिंह ऐठानी गणित के क्षेत्र में अनसुलझे सवालों को सुलझाने की कोशिश करते हैं। गणित के अनसुलझे प्रमेयों को सत्यापित करना, सूत्रों को खोजना, गणित के प्रश्नों को संक्षिप्त विधि से हल करना, संख्या सिद्धांत में अत्यधिक रूचि होना उनकी सफलता का आयाम भी है। ----------- हौसला बुक रिकार्ड गत 17 अगस्त को डायनेमिक बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड संस्थान से प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह रिकार्ड उनका विषमबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र ज्ञान करने के लिए दिया गया है। जिसे सर्वप्रथम दसवीं शताब्दी में विश्वप्रसिद्ध गणितज्ञ हीरो ने खोजा था। हौसला बुक के संस्थापक विवेक जैन ने यह सम्मान उन्हें प्रदान किया है। ---------- यह व‌र्ल्ड रिकार्ड 19 अगस्त को विक्टोरियस बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड संस्था से व‌र्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया और यह प्रमाण पत्र द्विघात समीकरण मूल निकालने का सूत्र ज्ञात करने के लिए मिला है। इसका मूल निकालने का सूत्र सबसे पहले भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीधरार्चा ने ज्ञात किया था और व‌र्ल्ड रिकार्ड बुक के संस्थापक डॉ. इंसाफ अली ने उन्हें प्रदान किया है।