Move to Jagran APP

योजनाओं को का लाभ समय पर दें : आयुक्त

आयुक्त कुमाऊं मंडल सुशील कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला राज्य केंद्र पोषित वाह्य सहायतित मनरेगा जल जीवन मिशन कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संचालित और स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 03:45 PM (IST)
योजनाओं को का लाभ समय पर दें  : आयुक्त
योजनाओं को का लाभ समय पर दें : आयुक्त

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आयुक्त कुमाऊं मंडल सुशील कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला, राज्य, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, मनरेगा, जल जीवन मिशन, कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संचालित और स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं समय पर जनमानस तक पहुंचानी हैं। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी में वीसी के जरिए आयुक्त ने कहा कि कोविड के कारण विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन कार्यों को पूरा करना है। स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग समय पर करना है। राज्य योजना के अंतर्गत अवशेष धनराशि को जल्द व्यय करेगे। प्रवासियों को स्वरोजगार की योजनाओ से जोड़ा जाना है। जिसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध आदि में अपार संभावनाएं हैं। कहा कि पेयजल की समस्या नहीं होनी है। जल जीवन मिशन योजना को समय पर पूरा करेंगे। बीसूका में जिले को ए श्रेणी में लाने का प्रयास अफसर करेंगे। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 41 करोड़, 67 लाख के सापेक्ष शासन ने 29 करोड़, 82 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। अब तक 11 करोड़ की धनराशि व्यय हुई है। राज्य योजना में 51 करोड़, 37 लाख के सापेक्ष 39 करोड़, 85 लाख की धनराशि आहरित की गई है। जिसके सापेक्ष 29 करोड़ की धनराशि व्यय कर लिया गया है। मनरेगा में आठ करोड, 85 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष आठ करोड़, 60 लाख रूपये खर्च हो गए हैं। जल जीवन मिशन में 29 करोड़ की धनराशि मिली है। 22 करोड़, 62 लाख की धनराशि व्यय हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.