कलक्ट्रेट मार्ग पर कूड़ा गाड़ी हुई खराब
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कलक्ट्रेट मार्ग पर नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी बीच रोड पर खराब
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कलक्ट्रेट मार्ग पर नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी बीच रोड पर खराब हो गई। जिसके कारण वहां पर करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। मैकेनिक को बुलाने के बाद गाड़ी ठीक हुई जिसके बाद मार्ग सुचारू हुआ।
12 बजे नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी नगर का कूड़ा लेकर मालता की ओर जा रहा था। साढ़े बारह बजे कलक्ट्रेट मार्ग की खड़ी चढ़ाई पर यह गाड़ी अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। चालक ने कई बार गाड़ी शुरू करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी नही चली। इसके बाद चालक मैकेनिक को बुलाने चला गया। मैकेनिक के आने के बाद गाड़ी सही हुई। करीब एक घंटा मार्ग बाधित रहा। द्वितीय शनिवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादा दिक्कत नही हुई। लेकिन कई गाड़ियों ने मार्ग बाधित होने के कारण गतंव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे मार्ग का प्रयोग किया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई थी। अब ठीक कर दी गई है। कुछ देर में मार्ग सुचारू हो गया था।