Move to Jagran APP

पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ, आधी रात के बाद किया जाएगा आजाद

बागेश्वर में वन विभाग द्वारा लगाए गए एक पिंजरे में मादा तेंदुआ कैद हो गर्इ। जिसे विभाग आधी रात में आजाद कर देगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 03:34 PM (IST)
पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ, आधी रात के बाद किया जाएगा आजाद
पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ, आधी रात के बाद किया जाएगा आजाद

बागेश्वर, [जेएनएन]: काफलीगैर क्षेत्र में दहशत का सबब बनी मादा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई है। फिलहाल, उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया है। जहां से उसे गैर आबादी क्षेत्र में आजाद कर दिया जाएगाा। काफलीगैर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजा से वयस्क मादा तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में आ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में तीन से चार तेंदुए होने की शिकायत लंबे समय से कर रहे थे। क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने के 72 घंटे के अंदर ही मादा तेंदुआ पकड़ में आ गई। उसे छतीना स्थित वन विभाग परिसर में ले जाया गया। जहां उसके स्वास्थ्य की जांच की गई। 

loksabha election banner

डॉ. हिमांशु पाठक ने बताया कि मादा तेंदुआ की उम्र चार से साढ़े चार साल के बीच है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे परिसर में ही रखा गया है। जहां से उसे आधी रात को किसी दूरस्थ गैर आबादी क्षेत्र में आजाद कर दिया जाएगा। इस मौके पर रेंजर मोहन सिंह नयाल, वन दरोगा प्रयाद दत्त भट्ट, भूपाल राम, गणेश लाल, वन रक्षक अमित कनारी आदि ने सहयोग किया। 

बकरी के शिकार के बाद लगाया पिंजरा

ग्राम पंचायत बंजा के नदीला तोक में ग्रामीण कई दिनों से तेंदुए के होने की शिकायत कर रहे थे। इसी बीच चार दिन पहले एक ग्रामीण के घर के भीतर से तेंदुए ने बकरी उठा ली। जिसके बाद नदीला तोक में पिंजरा लगाया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वृहस्पतिवार को पिंजरा लगाने के बाद शनिवार की तड़के चार बजे मादा तेंदुआ कैद हुई। सुबह पांच बजे वन विभाग को मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद सुबह सात बजे उसे मौके से ले आया गया। 

सेल्फी के लिए लगी भीड़

बंजा गांव में तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इसके बाद लोग सेल्फी के लिए भारी संख्या में जुटने लगे।

डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि पिंजरा लगाने के बाद मादा तेंदुआ पकड़ में आई है। जिसे सुरक्षित विभागीय परिसर में रखा गया है। रात के वक्त के उसे गैर आबादी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: कैमरे में नजर आया आदमखोर गुलदार, मारने को वन कर्मियों ने संभाला मोर्चा 

यह भी पढ़ें: कैमरे से पता चला कि युवक को गुलदार ने बनाया निवाला

यह भी पढ़ें: मुर्गी फार्म में घुसा तेंदुआ, रातभर उड़ाई दावत; सुबह जाली तोड़कर निकल गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.