पानी की कमी को लेकर फूटा आक्रोश
जागरण संवादादाता बागेश्वर शिवालय वार्ड के सिलकानी के नलों में चार दिन से पानी की एक बूंद
जागरण संवादादाता, बागेश्वर : शिवालय वार्ड के सिलकानी के नलों में चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। उपभोक्ता पास में बने प्राकृतिक स्त्रोतों व बरसात से पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। विभाग को सूचित करने पर भी पेयजल किल्लत को दूर नहीं किया जा रहा है। नाराज लोगों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सिलकानी तोक में 50 परिवार निवास करते हैं। गांव में स्वजल, पूर्व की ग्राम समिति और जल संस्थान की पेयजल योजनाएं बनी हैं। जिनमें से स्वजल और ग्राम समिति की पेयजल योजना लंबे समय से खराब चल रही है। जल संस्थान से उपभोक्ताओं को पीने के पानी की आपूíत की जा रही थी। चार दिन से वह भी ठप है। उपभोक्ता पुल बाजार और तोक के पास बने बरसाती स्त्रोत से पेयजल जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के चलते रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। परिवार का एक सदस्य पानी जुटाने में ही लगा रहता है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस बारे में सूचित किया गया। इसके बाद भी जल संकट से निजात दिलाने के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उपभोक्ता कौस्तुभ चंद्र जोशी, मनोज जोशी, पूरन चंद्र, चंद्र बल्लभ जोशी, दिनेश जोशी आदि ने जल्द पेयजल आपूíत सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।