त्योहारी सीजन में फीका पड़ा चुनाव प्रचार
जागरण संवाददाता बागेश्वर : निकाय चुनाव सिर पर है लेकिन त्योहार के कारण चुनाव की रंगत ख
जागरण संवाददाता बागेश्वर : निकाय चुनाव सिर पर है लेकिन त्योहार के कारण चुनाव की रंगत खत्म हो गई हैं। लोग अपने मकानों के रंग रोगन, सफाई व खरीददारी में इतने व्यस्त है कि वह प्रत्याशियों को तव्वजो ही नही दे रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव सिर पर हैं। 18 नवंबर को मतदान होगा। नगरपालिका बागेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इन प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगना और प्रचार करना शुरु कर दिया हैं। लेकिन जहां भी प्रत्याशी वोट मांगने जा रहा है वहां लोग व्यस्त ही दिखाई दे रहे हैं। वह प्रत्याशियों को कोई तव्वजो ही नहीं दे रहे हैं। प्रत्याशी भी हाथ जोड़कर अपनी प्रचार सामग्री देकर वापस लौट आ रहा हैं।
इन दिनों दिवाली का त्योहार चल रहा हैं। लोग अपने मकानों की साफ सफाई और रंग रोगन में लगा हुआ हैं। जो समय इससे उसको बच रहा है उसमें वह खरीददारी कर रहा हैं। इन दिनों वह चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी से ज्यादा व्यस्त दिखाई दे रहा हैं। मुख्यालय में अधिकतर व्यापारी ही हैं। वह भी दीवाली को देखते हुए खासे व्यस्त है। चुनावों से उन्हें फिलहाल कोई लेना-देना ही नही हैं। उनकों तो अच्छी तरह सातों प्रत्याशियों के नाम भी मालूम नही हैं। प्रत्याशी भी लोगों के व्यस्त समय में वोटर मांगने और उनके घर जाने से भी कतरा रहा हैं। पता नही कब कौन नाराज हो जाए। वैसे समर्थक घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।