Move to Jagran APP

पर्यावरण सुरक्षा को सभी का योगदान जरूरी

संवाद सूत्र, कांडा : आजीविका की जायका परियोजना ने ससोला में बैठक की। जिसमें लोगों को पर्याव

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:14 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा को सभी का योगदान जरूरी
पर्यावरण सुरक्षा को सभी का योगदान जरूरी

संवाद सूत्र, कांडा : आजीविका की जायका परियोजना ने ससोला में बैठक की। जिसमें लोगों को पर्यावरण सुरक्षा लिए जागरूक किया गया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें मत्स्य और पशुपालन के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के लिए रणनीति भी बनाई गई।

loksabha election banner

नौ¨लग देव मंदिर ससोला के प्रांगण में सरपंच भुवन चंद्र कांडपाल ने बैठक की अध्यक्षता की। सामुदायिक सहभागिता आंकलन, वन संसाधन आदि पर चर्चा हुई। आजीविका की जायका परियोजना के तहत ग्रामीणों को तमाम सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संस्था अध्यक्ष जीत ¨सह दानू ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ा रही है। किसानों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती और पशुपालन से हटकर भी किसान कुछ अन्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मत्स्य और पशु पालन को बढ़ाया जाए तो किसानों की आय में वृद्धि होगी। कॉडिनेटर निरंजना बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हिमालय को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि समूचा विश्व ग्लोबल वाíमंग की बात कर रहा है। उन्होंने वनों को बचाने और नए पौध लगाने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर वन दरोगा पूरन ¨सह कार्की, भूपेंद्र ¨सह, दीप चंद्र कांडपाल, हरीश कांडपाल, प्रकाश चंद्र तिवारी, विनोद कांडपाल, धर्मानंद पाठक, कमला कांडपाल, आशा कांडपाल, भावना कांडपाल, जानकी देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.