Move to Jagran APP

समस्या के समाधान को एकजुट हों कर्मचारी

बागेश्वर में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवाíषक अधिवेशन आयोजित हुआ। इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 10:50 PM (IST)
समस्या के समाधान को एकजुट हों कर्मचारी
समस्या के समाधान को एकजुट हों कर्मचारी

जासं, बागेश्वर : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवाíषक अधिवेशन आयोजित हुआ। मौके पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई और कर्मियों से अपने हक के लिए एकजुटता की अपील की गई।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय स्थित ब्लाक सभागार में वीडीओ एसोसिएशन का अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में ग्राम विकास अधिकारी के 65 प्रतिशत रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने, सहायक विकास अधिकारी पद पर प्रोन्नति किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा वर्तमान में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन मे खासी दिक्कतें आ रही है। इनका सरकार प्राथमिकता से हल करे। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिस पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह मूलभूत व्यवस्था नही होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों सहित सरकार को अवगत कराया जा चुका है। अगर जल्द समस्या का समाधान नही होता तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गोकुल सिंह रावत अध्यक्ष, वीएस देव उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री, प्रभात जोशी कोषाध्यक्ष, केडी जोशी संरक्षक, बीडी उपाध्याय प्रांतीय प्रतिनिधि, बीवी जोशी मुख्य सलाहकार, दीपक मनकोटी संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। इस अवसर पर देवेंद्र पुरी, ख्याली राम, देवेंद्र तिवारी, नवीन टम्टा, नंदन गिरी, राजनगोपाल फत्र्याल, चंद्रशेखर लोहनी, मुकुल आर्या, दीपक मरवाल, मोहन चंद्र, दीपक कुमार व संजय टम्टा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.