Move to Jagran APP

बिलौना में मिला नवजात का भ्रूण

जागरण संवाददाता बागेश्वर बिलौना में नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भ्रूण

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM (IST)
बिलौना में मिला नवजात का भ्रूण
बिलौना में मिला नवजात का भ्रूण

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बिलौना में नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। अभी यह पता नहीं चला कि नवजात भ्रूण लड़की का है या लड़के का। मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य से सभी हैरान है।

loksabha election banner

रविवार की दोपहर पुलिस को किसी ने फोन कर सूचना दी कि तल्ला बिलौना के पास भू्रण फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भ्रूण तल्ला बिलौना के पास नहर में फेंका गया था। काफी दिन बीत जाने के कारण भ्रूण पानी से फूल गया था। सड़ने के कारण बदबू भी काफी आ रही थी। जिससे उसे पहचाना नहीं जा रहा था। उसने भ्रूण का कब्जे में लिया और अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया। आस-पास लोगों ने बताया कि देखने से लग रहा है कि यह भ्रूण बच्ची का हो सकता हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक बार फिर समाज को कलंकित करने वाली घटना से चर्चा का बाजार गर्म हैं। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि भ्रूण काफी सड़ गल गया है। भ्रूण करीब 6 से 7 महीने के आस-पास होगा। चिकित्सक डॉ. प्रदीप चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण लड़का है या लड़की। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बात पता चल जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.