¨पडर नदी में बहे अधेड़ की मौत
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ¨पडर नदी में बहने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई हैं। उनका शव त
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ¨पडर नदी में बहने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई हैं। उनका शव तोपनियां नदी में मिला। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं। मृतक भगवती मंदिर में पूजा के लिए ब्रह्मकमल लेने ¨पडर घाटी की तरफ गए थे।
दोबाड़ गांव के 50 वर्षीय गंगा ¨सह पुत्र पोखर ¨सह कर्मी-तोली भगवती मंदिर के लिए ब्रहम कमल लेने ¨पडर घाटी की तरफ गए थे। द्वावली के समीप अस्थाई पुल से उनका पांव फिसल गया और वे उफनती ¨पडर नदी में गिर गए। उनके साथियों ने बामुश्किल यह सूचना गांव तक पहुंचाई। बीती शाम कपकोट से एसडीआरएफ की टीम ¨पडारी की तरफ रवाना हुई। तोपनियां नदी में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने अधेड़ का शव खोजा।
कर्मी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल देव व तेज ¨सह ने बताया कि 25 दिन पूर्व ब्रहम कमल लाने के लिए हिमालय की तरफ जाने की अनुमति के लिए डीएम को ज्ञापन दिया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तब टीम के साथ एसडीआरएफ को भेजने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि गांव के अधेड़ के बहने से समूचा गांव शोक में डूब गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की हीलाहवाली है। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि शव को खोज लिया हैं। उन्होंने कहा कि अभी हिमालय की तरफ जाने से रोक है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी।