बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने लोहे की रॉड से की चाचा-चाची की निर्मम हत्या
बागेश्वर के नरगोड़ी गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां भतीजे गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा-चाची की लोहे की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बागेश्वर के नरगोड़ी गांव में दोहरा हत्याकांड।
भतीजे ने लोहे की रॉड से की हत्या।
आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया फरार, पुलिस तलाश में।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोड़ी गांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक भतीजे ने लोहे की रॉड से वार कर अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।
आरोपित हुआ वारदात के बाद फरार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।