Move to Jagran APP

राशन कार्ड निरस्त होने पर महिलाओं का प्रदर्शन

पूर्ति विभाग के खिलाफ मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पहले उन्होंने नगर पालिका में विरोध किया। अब कलक्ट्रेट पर धमक गए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 04:21 PM (IST)
राशन कार्ड निरस्त होने पर महिलाओं का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्ति विभाग के खिलाफ मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पहले उन्होंने नगर पालिका में विरोध किया। अब कलक्ट्रेट पर धमक गए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि बगैर जांच के 150 राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें राशन तक नहीं मिल रहा है। इस घोर अनियमिता को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को वार्ड मेंबर कैलाश आर्य के नेतृत्व में उत्तरी मंडलसेरा वार्ड की महिलाएं कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि उनके वार्ड में करीब 150 राशन कार्डों को बगैर जांच के निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कई कार्डों में नाम ही गलत अंकित हैं। उन्हें ठीक करने में कई महीने लग गए हैं। पहले विभाग ने नए कार्ड बनाने के नाम पर पुराने कार्ड जमा करवाए। नए कार्ड बनकर आए तो कई बीपीएल श्रेणी के लोगों का नाम उससे कट गया है। जबकि उनकी आर्थिक स्थित अब भी वैसी है, जैसी पहले थी। अब उनको राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने निरस्त कार्ड बनाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर विभाग के विरुद्ध धरना दिया जाएगा। इस मौके पर ममता गोस्वामी, ममता रौतेला, सीता गोस्वामी, प्रेमा देवी, निर्मला गोस्वामी, पार्वती देवी, जानकी देवी, बीना, उमा आदि मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने पूर्ति विभाग कार्यालय पर की तालांबदी

जासं, बागेश्वर : राशनकार्ड गड़बड़ी पर कांग्रेस का पारा चढ़ गया है। उसे एक मुद्दा भी मिल गया है। सोमवार को कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति विभाग में तालाबंदी की। नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि लोगों को परेशान किया जा रहा है। राशन कार्ड की गड़बड़ी दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कांग्रेसी जिला पूर्ति विभाग धमक गए। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर आने को कहा और तालाबंदी की। कहा कि राशन विभाग उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। सत्यापन के नाम पर पिछले एक वर्ष से उन्हें दौड़ा रखा है। इसके बावजूद उनके राशनकार्ड ठीक नहीं हो पा रहे हैं। बीपीएल राशनकार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। राशनकार्ड से परिवार के लोगों के नाम भी गायब हैं। सरकार मुफ्त राशन का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र राशनकार्ड की गड़बड़ी दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महेश पंत, अर्जुन देव, रंजीत दास आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.