सीआरपीएफ के जवान का निधन
जासं बागेश्वर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात एक जवान की बीमारी के चलते निधन हो गया है। उ
जासं, बागेश्वर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात एक जवान की बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनका पाíथव शरीर मंगलवार शाम तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ होगी।
दुग नाकुरी तहसील के सुरकाली गांव निवासी हेड कांस्टेबल तारा सिंह हरड़िया का इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे 52 साल के थे और वह कुछ दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों के अनुसार वह अवकाश पर घर आ रहे थे और एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके निधन पर सुरकाली गांव शोक में डूब गया है। गांव के सुंदर सुरकाली ने बताया कि जवान का पाíथव शरीर मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है और बुधवार को सरयू-गोमती संगम पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप