निगम कर्मी घर-घर पहुंचा रहे रसोई गैस
बागेश्वर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन कई प्रयासा किए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोग घरों में रह रहे हैं। उन्हें रसोई गैस समय से मिले इसके लिए कुमाऊं मंडल निगम कर्मी 12 घंटे से अधिक समय नौकरी कर रहे हैं। लोगों को घर पर सिलेंडर की डिलीवरी और चयनित स्थानों पर लोगों को सोशल दूरी बनाते हुए रसोई गैस का वितरण कर रहे हैं।
राशन होने के बावजूद भी बिना ईंधन के उसे पकाया नहीं जा सकता है। लॉकडाउन के बाद भी योद्धाओं की तरह केएमबीएन के कर्मी काम कर रहे हैं। रसोई गैस एजेंसी के कर्मचारी लोगों को घर-घर सिलेंडर पहुंचा रहे हैं और निधारित स्थलों पर गैस का वाहन भी जा रहा है। एजेंसी के प्रबंधक बीबी तिवारी ने कहा कि 29 हजार उपभोक्ता नियमित ग्राहक हैं। ---
बैंकों में नियमित काम, 50 उपभोक्ताओं का हो रहा काम
बागेश्वर के बैंक नियमित काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। प्रतिदिन करीब 50 उपभोक्ताओं के काम भी हो रहे हैं। बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक हिमांशु तीतियाल ने कहा कि भीड़ कम है। फिर भी सोशल दूरी बनाकर काम किया जा रहा है। काम में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। कर्मचारी भावेश पंत, शैलेश पंत, चंद्रशेखर आदि ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से स्वयं का बचाव करने के साथ ही उपभोक्ताओं का भी कर रहे हैं।