Move to Jagran APP

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा का किया भावपूर्ण स्मरण

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 103वीं जयंती पर याद किया। साथ ही उनके आदर्शो से प्रेरित होकर समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की शपथ ली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:17 AM (IST)
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा का किया भावपूर्ण स्मरण
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा का किया भावपूर्ण स्मरण

जासं, बागेश्वर: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 103वीं जयंती पर याद किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश व समाज हित के कार्य करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि देश के विकास में स्व. गांधी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर तमाम कार्य किए। देश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में उनका योगदान रहा। उन्होंने कहा कि उनके काम की विपक्ष भी सराहना करता था। आज भी लोग उनके किए कार्यों को याद करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बहादुर सिंह बिष्ट, भीम कुमार, महेश पंत, ईश्वर पांडे, रंजीत दास, बाला राम, विनोद पाठक, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, किशन गिरी, प्रेम राम, प्रेम सिंह, राजा पांडे, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.