किसान अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
किसान अध्यादेश के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कतई सहन नहीं करने की चेतवानी दी।
जासं, बागेश्वर: किसान अध्यादेश के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कतई सहन नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि किसानों के साथ प्रत्येक युवा है और देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांधी पार्क के समीप एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ सांकेतिक धरना दिया। कहा कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस संक्रमण का लाभ उठा रही है। बिना राय-सुमारी के कृषि अध्यादेश संसद में लाई है। जो कि देश की खेती को निजीकरण की तरफ बढ़ाने का कदम है। देश के मेहनतकश किसानों का भविष्य खतरे में है। जिसका सभी कांग्रेस परिवार सड़कों पर उतर कर कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क से संसद तक किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललिल फस्र्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, अंकुर उपाध्याय, नरेंद्र कोरंगा, उमेद गढि़या, भीम कुमार, रिजवान खान, विशाल रावत, गीतांजलि, जगदीश पांडे, रोहित, गोपाल सिंह परिहार आदि मौजूद थे।