कांग्रेस की पदयात्रा का बागेश्वर में भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता बागेश्वर महात्मा गांधी के 150वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर निकाली गई पद यात्रा सोमव
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महात्मा गांधी के 150वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर निकाली गई पद यात्रा सोमवार को यहां पहुंची। पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
पदयात्रा मुख्यालय में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। पद यात्रा अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मुख्यालय पहुंची। यहां वह सीमी, नरगोल, डोबा, चोहना, धारी, फलियाटी, चामी, क्वैराली, सातचौंरा गांवों में पहुंची। कार्यकर्ता महात्मा गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। पद यात्रा का समापन दो अक्टूबर को अनाशक्ति आश्रम कौसानी में होगा। उन्होंने सभी से इस पद यात्रा में शामिल होकर महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, धीरज कोरंगा, रंजीत दास, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कवि जोशी, भीम कुमार, गिरीश टंगड़िया, गीतांजलि, इंद्रा जोशी, सुनीता टम्टा, केवलानंद जोशी, जीत सिंह धानक, नवल रावत, सूरज नगरकोटी, हिमांशु नगरकोटी, राजेन्द्र बिष्ट, पंकज सतवाल, घनश्याम पांडे, चंद्रशेखर पांडे, प्रमोद कुमार, आनंद राम, भवान राम, मोहन राम, दनी राम, सुनील, मनोज कुमार, कुशाल राम, नारायण टंगड़िया, ललित टंगड़िया, जगदीश कबडोला, जोगा राम, हरीश राम आदि मौजूद थे।