शीला दीक्षित को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता बागेश्वर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस ने शोक सभ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस ने शोक सभा आयोजित की और उन्हें श्रद्धाजंलि अíपत की। कहा कि उनके निधन पर कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के देहावसान पर श्रद्धासुमन अíपत किए गए। कांग्रेसियों ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिल्ली के विकास में 15 साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि दिल्ली की जनता ही नहीं वरन प्रतिपक्ष के नेता भी उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर बालकृष्ण, रमेश भंडारी, भीम कुमार, अर्जुन देव, नरेंद्र राम, बाली राम, मोहन सिंह परिहार, विनोद पाठक, गीता रावल, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, महेश चंद्र पंत आदि मौजूद थे।