बाल दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
बागेश्वर: बाल दिवस पर जिले के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग तरीके से मनाया गया। इस मौके पर विद्या
बागेश्वर: बाल दिवस पर जिले के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग तरीके से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में कई मनोरंजक खेल व गतिविधियां आयोजित की गई।
हिमालयन सेंट्रल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटी खिलाड़ी नेहा मेटवाल का स्वागत किया गया। इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर, नेशनल मिशन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गायत्री विद्या मंदिर आदि में कार्यक्रम हुए।
=============
चाचा के आदर्शो पर चलने का आह्वान
गरुड़: बाल दिवस पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। उनका जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया गया। तहसील के स्कूलों में इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। तहसील में एसडीएम सुंदर ¨सह ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। तहसील के राजकीय महाविद्यालय गरुड़, राइंका गरुड़, राइंका वज्यूला, खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़, राबाइंका पाये, राइंका मैगड़ीस्टेट, राइंका सिरकोट, राइंका धैना, राइंका कौसानी, राइंका सैलानी, सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़, आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय गरुड़, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़, इंका गागरीगोल आदि विद्यालयों में बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।