Move to Jagran APP

अब जोड़-तोड़ की राजनीति, सदस्यों पर डाली डोर

जागरण संवाददाता बागेश्वर ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 11:08 PM (IST)
अब जोड़-तोड़ की राजनीति, सदस्यों पर डाली डोर
अब जोड़-तोड़ की राजनीति, सदस्यों पर डाली डोर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। तिथि का निर्धारण होने के बाद राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और सदस्यों पर डोरे डालने में व्यस्त हैं। फोन और उनकी करीबियों से संपर्क साधा जा रहा है। अलबत्ता ठंड के बावजूद दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के पसीने छूट गए हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दी है। उसके बाद जिले की राजनीति गरमाने लगी है। बड़े राजनीतिक दलों की इस सीटों पर पैनी नजर है। भाजपा-कांग्रेस समर्थित सदस्य चुनाव को रोमांचक बनाने की स्थिति में हैं। दोनों पाíटयों इन पदों पर अपना-अपना दावा कर रही हैं। हालांकि इस बार वोटरों ने किसी भी पार्टी को पूर्ण समर्थन नहीं दिया है। जिसके चलते जोड़तोड़ की राजनीति से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की उम्मीद है। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी राजनीति होने लगी है। कपकोट में सामान्य सीट होने के कारण अधिक प्रत्यशी मैदान में हैं। पार्टी के पदाधिकारी संभावित प्रत्याशियों को मनाने में लगे हैं। अलबत्ता कुर्सी किसके पक्ष में होगी यह मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

========

जिला पंचायत में घमासान

जिला पंचायत की 19 सीट हैं। चुनाव नतीजे दोनों बड़े दलों के पक्ष में नहीं हैं। भाजपा जहां आठ सदस्यों का दावा कर रही है वहीं सात सदस्यों पर कांग्रेस भी मुहर लगा रही है। इसके अलावा चार सदस्य निर्दलीय जीतकर आए हैं। जिसके भाजपा के दो बागी भी शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुमत के लिए भाजपा को दो और कांग्रेस को तीन सदस्यों की दरकार है।

========

इन नामों पर चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा जिला इकाई ने बसंती देव तथा शोभा गढि़या के नामों की सूची हाईकमान को भेज दी है, जबकि कांग्रेस में अभी तक वंदना ऐठानी के नाम पर ही चर्चा हो रही है। बंदना के पति हरीश ऐठानी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

========

ब्लॉक प्रमुखों के दावेदार

कपकोट में भाजपा में गोविद दानू, हरीश मेहरा तथा दीपक गस्याल के नामों पर चर्चा हो रही है। गरुड़ में कांग्रेस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फस्र्वाण के परिवार की नीमा फस्र्वाण का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा बागेश्वर सीट एसएसी महिला के लिए आरक्षित है। यहां अभी किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस में अनीता के नाम पर चर्चा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.