अखिलेश यादव की उत्तराखंड टिप्पणी पर भाजयुमो का बागेश्वर में जोरदार प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उत्तराखंड निवासियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड के निवासियों के संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान नेताओं से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की गई। आदर्श कठायत ने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान, गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं।
प्रदेश के निवासियों के सम्मान से जुड़े विषयों पर जनता को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपने बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए और उत्तराखंड के लोगों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज बचखेती ने देवभूमि की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश के निवासियों के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के निदेशक आशीष धपोला, महेश खेतवाल, जिला महामंत्री हरीश मेहरा, प्रशांत तिवारी, नीरज बिष्ट, अंकित नगरकोटी, राहुल साह और आशीष कुमार सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- हरीश रावत का दावा: बागेश्वर कांग्रेस का मायका, 2027 में होगा बड़ा परिवर्तन
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में खाई में गिरी कार, चालक का अनोखा जवाब, 'गाड़ी गिरती रहती है, घर आओ स्वागत है'
