भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला
संवाद सूत्र, कपकोट : भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। आर
संवाद सूत्र, कपकोट : भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि वे देश को राफेल मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जमकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मंगलवार को भाजयुमो के कार्यकर्ता भराड़ी बाजार में एकत्र हुए और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि राफेल पर झूठी जानकारी देकर देश को गुमराह किया जा रहा है। रक्षा सौदे व रक्षा मामले में झूठ बोलकर राहुल गांधी ने देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। अब सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है। साथ ही संबंधित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस निर्णय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान बढ़ा है और राहुल देश से माफी मांगे। इस मौके पर मुन्ना कपकोटी, गो¨वद कपकोटी, जग्गू शाही, मनोज ओली आदि मौजूद थे।