दीपावली से पहले करें एरियर का भुगतान
संवाद सूत्र, गरुड़: उत्तराखंड चाय बागान श्रमिक संघ ने श्रमिकों का छियासी लाख तैतालीस हजार का
संवाद सूत्र, गरुड़: उत्तराखंड चाय बागान श्रमिक संघ ने श्रमिकों का छियासी लाख तैतालीस हजार का एरियर भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की है। श्रमिकों ने टी बोर्ड पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया।
श्रमिक संघ की लौबांज कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान श्रमिकों ने विभिन्न समस्याओं के बारे मारे में बात की। संघ के अध्यक्ष बसंत बल्लभ जोशी ने बैठक में कहा कि प्रत्येक श्रमिक को एरियर का भुगतान उप श्रमायुक्त कार्यालय के अनुसार छब्बीस दिन प्रतिमाह और दैनिक मजदूरी 255 प्रतिदिन के हिसाब से किए जाने की आवश्यकता है। श्रमिकों ने महंगाई, भत्ता, बोनस, ग्रेच्युटी, अवकाश, नियमितीकरण और सेवा नियमावली बनाने के लिए टी बोर्ड पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने श्रमिकों से 20 अक्टूबर तक श्रमिक संघ में अपना रजिस्ट्रेशन कराने को कहा ताकि कोई श्रमिक सुविधाओं से वंचित न रहे। बैठक का संचालन महासचिव पूरन गढि़या ने किया। इस दौरान रमेश चंद्र तिवारी, भुवन जोशी, दिनेश जोशी, हेम जोशी, विनोद जोशी, प्रकाश तिवारी, लाल ¨सह, चंद्र दत्त, दिनेश लोहनी, पुष्पा आर्या, गंगा देवी, हरुली देवी, प्रेमा देवी, मोहनी देवी आदि श्रमिक मौजूद थे।