Move to Jagran APP

जनवरी में होंगे बार संघ के चुनाव

बागेश्वर जिला बार संघ का वाíषक अधिवेशन में चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM (IST)
जनवरी में होंगे बार संघ के चुनाव
जनवरी में होंगे बार संघ के चुनाव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला बार संघ का वाíषक अधिवेशन में चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी में बार के चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। मौके पर पदाधिकारियों ने आय-व्यय का भी विस्तृत ब्योरा दिया।

loksabha election banner

शनिवार को तहसील स्थित बार संघ भवन में वाíषक अधिवेशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला थे। उन्होंने सभी बार सदस्यों व पदाधिकारियों को पेशे की गरिमा के अनुरुप कार्य करते हुए एकजुट होने को कहा। इसके बाद बार संघ के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि संघ का दो वर्ष कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए चुनाव होने चाहिए। जिला बार संघ के अध्यक्ष गोविद सिंह भंडारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव नही हो पाए है। अप्रैल माह में कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद इसकी सूचना बार काउंसिल को भी दे दी गई थी। अब कोविड-19 महामारी के बाद काम काज सुचारु रुप से शुरु हो गया है। तो अब चुनाव भी कराए जा सकते है। सभी बार सदस्यों की राय यही है तो चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आगामी बैठक जनवरी माह में होगा तभी सारी चीजें तय हो जाएगी। बार संघ उपाध्यक्ष कुंदन परिहार ने संघ के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। सभी सदस्यों से एकजुटता की भी अपील की।

इस अवसर पर संरक्षक कुंडल सिंह धपोला, गरुड़ बार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी, कुंदन सिंह धपोला, चंचल पपोला, धीरज कोरंगा, सचिव मनोज जोशी, नवल भट्ट, दिग्विजय जनौटी, महेंद्र कनवाल, धन सिंह ठठोला, प्रेम सिंह परिहार, राजेंद्र नगरकोटी, भगवती धपोला, मनोज जोशी, चंद्रशेखर मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.