नियमों के उल्लंघन पर बैजनाथ पुलिस का चला डंडा
संवाद सूत्र, गरुड़ : थाना बैजनाथ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार सघन चे¨कग अभियान चल
संवाद सूत्र, गरुड़ : थाना बैजनाथ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार सघन चे¨कग अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त चे¨कग अभियान में 26 वाहनों का चालान कर 4950 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर रविवार को पुलिस का डंडा जमकर चला। बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल और परिवहन विभाग के टैक्स अधिकारी निखिल शर्मा ने बैजनाथ तिराहे पर वाहनों की संयुक्त रुप से चे¨कग की। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि कुल 26 वाहनों का चालान कर 4950 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया तथा छह चालान कोर्ट के किए गए। कई वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।